शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने बांग्लादेश में पेश किये चार नये वाहन

प्रमुख दो-तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने बांग्लादेश में चार नये वाहन पेश किये हैं।

इनमें प्रीमियम मोटरसाइकिल टीवीएस आरटीआर 160 (TVS RTR 160) 4वी सिंगल डिस्क, 1255 सीसी वाली टीवीएस मैक्स 125 (TVS Max 125), 100 सीसी वाली टीवीएस मेट्रो स्पेशल एडिशन और उपयोगिता वाहन टीवीएस एक्सएल100 हेवी ड्यूटी 'आई-टच स्टार्ट' शामिल हैं।
टीवीएस मोटर के अनुसार ये उत्पाद अपने संबंधित सेगमेंट में ग्राहकों की बढ़ती माँग को लक्षित करेंगे। टीवीएस मोटर पूरे बांग्लादेश में टीवीएस ऑटो बांग्लादेश के माध्यम से अपने दोपहिया वाहनों का वितरण करती है।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 485.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़ोतरी के साथ 486.80 रुपये पर खुला। 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.08% की मामूली वृद्धि के साथ 485.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,063.10 करोड़ रुपये है।
अभी तक के सत्र में टीवीएस मोटर के शेयर का सर्वाधिक भाव 488.55 रुपये रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 693.40 रुपये और निचला स्तर 448.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख