शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने किया महत्वपूर्ण तिथि का ऐलान

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 2.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

यस बैंक के अनुसार 26 अप्रैल को इसके निदेशक मंडल की बैठक होगी। बैठक में वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ-साथ लाभांश (यदि हो) और इक्विटी तथा ऋण के जरिये वित्त जुटाने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 260.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 262.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 268.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 2 बजे बैंक के शेयरों में 7.00 रुपये या 2.69% की मजबूती के साथ 267.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 62,008.16 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 404.00 रुपये और निचला स्तर 147.00 रुपये रहा है।
कारोबारी साल 2017-18 की तीसरी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2018-19 की समान अवधि में यस बैंक के शुद्ध लाभ में 7% की गिरावट दर्ज की गयी थी। बैंक का मुनाफा 1,076.9 करोड़ रुपये से घट कर 1,001.8 करोड़ रुपये रह गया थी। हालाँकि बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 41.2% बढ़ कर 2,666 करोड़ रुपये रही थी। बैंक की गैर-ब्याज आमदनी 37.4% घट कर 890.9 करोड़ रुपये की रह गयी थी। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख