शेयर मंथन में खोजें

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का 25,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू खुला

दूरसंचार सेवा कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का 25,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू खुल गया है।

वोडाफोन आइडिया ने इश्यू में 2,000 करोड़ शेयरों के लिए 12.50 रुपये के भाव रखा है। कंपनी का राइट्स इश्यू 24 अप्रैल को बंद होगा। इश्यू में वोडाफोन आइडिया के प्रमोटर शेयरधारकों में से वोडाफोन ग्रुप (Vodafone Group) ने 11,000 करोड़ रुपये और आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) ने 7,250 करोड़ रुपये तक की भागीदारी की पुष्टि की है।
इस समय वोडाफोन आइडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता उपभोक्ता अनुभव और लाभप्रदता में सुधार करना है।
राइट्स इश्यू खुलने से वोडाफोन आइडिया के शेयर में आज मजबूती दिख रही है। बीएसई में वोडाफोन आइडिया का शेयर 16.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी के साथ 17.10 रुपये पर खुल कर सत्र के दौरान 16.30 रुपये के निचले स्त तक गिरा।
कारोबार समाप्त होने पर वोडाफोन आइडिया का शेयर 0.55 रुपये या 3.25% की कमजोरी के साथ 16.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 46,982.36 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 45.60 रुपये और निचला स्तर 14.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख