शेयर मंथन में खोजें

वोट डालें और 199 रुपये में करवायें दोपहिया वाहन की सर्विस : हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp)

देश की सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने 2019 के आम चुनावों में अपने उपभोक्ताओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है।

योजना के तहत हीरो मोटोकॉर्प के उपभोक्ता वोट डालने के बाद उंगली पर मतदाता की स्याही के निशान के साथ कंपनी की डीलरशिप और कार्यशालाओं पर जाकर मुफ्त में वाहन की वाशिंग और केवल 199 रुपये में वाहन की सर्विस करवा सकते हैं।
यह योजना अप्रैल-मई 2019 के दौरान प्रत्येक शहर में मतदान के दिन के दो दिन बाद तक उपलब्ध होगी। उपभोक्ता वाहन-सर्विसिंग पैकेज की प्री-बुकिंग भी कर सकते हैं।
बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 2,602.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 2,644.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 39.05 रुपये या 1.50% की मजबूती के साथ 2,641.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 52,668.98 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,862.00 रुपये और निचला स्तर 2,517.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख