शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 13% की बढ़ोतरी

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में 4,078 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले ठीक पिछली तिमाही में इन्फोसिस का मुनाफा 3,610 करोड़ रुपये रहा था। इन्फोसिस के मुनाफे में तिमाही दर तिमाही आधार पर 13% की बढ़ोतरी हुई। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर ही कंपनी की शुद्ध आमदनी 21,400 करोड़ रुपये से 0.6% की बढ़त के साथ 21,539 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इन्फोसिस के नतीजों को मिला-जुला बताया है। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक इन्फोसिस की आमदनी अनुमान से बेहतर रही, मगर मार्जिंस के मोर्च पर कंपनी ने अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन किया।
2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में इन्फोसिस का एबिट 4.4% की गिरावट के साथ 4,618 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 113 आधार अंक घट कर 21.4% रह गया। इसके अलावा अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले कंपनी की डॉलर आमदनी 2.4% की वृद्धि के साथ 306 करोड़ डॉलर रही। वहीं इन्फोसिस की स्थिर मुद्रा आमदनी में भी 2.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
गौतरलब है कि तिमाही आधार पर ही स्थिर मुद्रा में इन्फोसिस की डिजिटल आमदनी 9.7% अधिक रही, जो अब कंपनी की कुल आमदनी का 33.8% है।
अलग-अलग क्षेत्रों में देखें तो इन्फोसिस का कारोबार उत्तर अमेरिका में 3.7% और यूरोप में 1.4% बढ़ा।
दूसरी ओर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर शुक्रवार को 4.70 रुपये या 0.63% की मजबूती के साथ 747.85 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर इन्फोसिस की बाजार पूँजी 3,26,730.54 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 773.65 रुपये और निचला स्तर 549.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख