शेयर मंथन में खोजें

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने शुरू की नयी इकाई

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की सहायक कंपनी अदाणी ट्रांसपोर्ट (Adani Transport) ने सूर्यपेट खम्मम रोड (Suryapet Khammam Road) नाम से एक नयी कंपनी शुरू की है।

सूर्यपेट खम्मम रोड को अदाणी ट्रांसपोर्ट ने एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में तेलंगाना में एनएच-365 बीबी की 4-लेनिंग के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए शुरू किया है।
शुक्रवार 12 अप्रैल को शुरू की गयी सूर्यपेट खम्मम रोड अहमदाबाद (गुजरात) के कंपनी रजिस्ट्रार के पास पंजीकृत है। सूर्यपेट खम्मम रोड की अधिकृत शेयर पूँजी और चुकता शेयर पूँजी दोनों 1-1 लाख रुपये की हैं।
उधर बीएसई में शुक्रवार को अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.05 रुपये या 0.04% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 141.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,529.32 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 180.00 रुपये और निचला स्तर 73.87 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख