शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) बेचेगी समूह की 6 कंपनियों में हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) समूह की 6 कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने जा रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जापान की मित्सुई ओएसके (Mitsui OSK) के साथ 6 कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के लिए सौदा किया
सिंगापुर में स्थित रिलायंस इथेन, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, मित्सुई ओएसके और रणनीतिक अल्पसंख्यक निवेशक के बीच करार हुआ है, जिसके तहत मित्सुई और रणनीतिक अल्पसंख्यक निवेशक 6 विशेष उद्देश्य वाली कंपनियों में निवेश करेंगे। इन 6 कंपनियों में रिलायंस इथेन की 100% हिस्सेदारी है। हालाँकि कंपनी की तरफ से सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी गयी है।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,345.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,365.45 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,386.00 रुपये तक चढ़ा है।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 38.90 रुपये या 2.89% की मजबूती के साथ 1,384.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,77,409.85 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,406.50 रुपये और निचला स्तर 907.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख