शेयर मंथन में खोजें

केपीआर मिल (KPR Mill) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

कपड़ा निर्माता केपीआर मिल (KPR Mill) के शेयर ने एक महीने का शिखर छू लिया।

केपीआर मिल के शेयर में करीब 4.5% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दरअसल बायबैक (शेयरों की वापस खरीद) पर विचार की घोषणा से केपीआर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।
केपीआर मिल की घोषणा के अनुसार 29 अप्रैल को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होगी, जिसमें 31 मार्च 2019 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के वित्तीय नतीजों के साथ ही इक्विटी शेयरों की वापस खरीद पर भी विचार किया जायेगा। उसी बैठक में कंपनी का बोर्ड लाभांश, यदि हो, की भी सिफारिश करेगा।
बीएसई में केपीआर मिल का शेयर 572.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 487.00 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 606.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 26.55 रुपये या 4.64% की मजबूती के साथ 599.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,346.39 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख