शेयर मंथन में खोजें

शेयरों के आवंटन की खबर से पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) में कमजोरी

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) का शेयर आज अपने एक महीने के निचले भाव तक गिर गया।

कंपनी ने सोमवार को 3,40,952 अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय डिबेंचरों के कंवर्जन पर 2 रुपये मूल कीमत वाले 1,36,38,080 इक्विटी शेयरों को 2,688 रुपये के प्रीमियम के साथ आवंटित किया। इन शेयरों को बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध किया जायेगा।
इसके साथ ही पिरामल एंटरप्राइजेज की चुकता शेयर पूँजी 37,00,25,354 रुपये से बढ़ कर 39,73,01,514 रुपये की हो गयी है।
पिरामल एंटरप्राइजेज के निदेशक मंडल की प्रशासनिक समिति ने अक्टूबर 2017 में 1,07,600 रुपये प्रति वाले 4,64,330 परिवर्तनीय डिबेंचरों को 4,99,61,908 रुपये में आवंटित किया था।
उधर बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 2,554.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 2,550.00 रुपये पर खुल कर 2,517.00 रुपये तक नीचे फिसला, जो इसके पिछले एक महीने का न्यूनतम भाव है। 11 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 32.65 रुपये या 1.28% की गिरावट के साथ 2,522.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 46,521.22 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख