शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का मुनाफा

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2019 की समान तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के मुनाफे में 108% बढ़ोतरी हुई है।

अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 487.95 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,017.5 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 8,872 करोड़ रुपये के मुकाबले 18% की बढ़ोतरी के साथ 10,500 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी 110.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 27% अधिक 140 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटा 21% की बढ़ोतरी के साथ 2,213 करोड़ रुपये और घरेलू बिक्री 1.764 करोड़ टन के मुकाबले 16% की वृद्धि के साथ 2.047 करोड़ टन रही।
कंपनी ने अपने नतीजों की रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उच्च ईंधन की कीमतों और रुपये के कमजोर होने के कारण इसकी परिवर्तनीय लागत में 3% की बढ़ोतरी हुई।
बेहतर तिमाही नतीजों से अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4,203.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गिरावट के साथ 4,150.80 रुपये पर खुला। पौने 2 बजे तक यह कमजोर स्थिति में रहा। मगर नतीजों की घोषणा के साथ ही कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। करीब ढाई बजे अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 85.65 रुपये या 2.04% की मजबूती के साथ 4,289.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,17,964.59 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 4,490.00 रुपये और निचला स्तर 3,263.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख