शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

बुधवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) या एसबीआई के केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की बैठक हुई।

बैठक में चालू वित्त वर्ष में अमेरिकी डॉलर या किसी अन्य परिवर्तनीय मुद्रा में 2.5 अरब डॉलर (करीब 17,000 करोड़ रुपये) जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
बैंक यह रकम सार्वजनिक प्रस्ताव और / या निजी प्लेसमेंट के जरिये अनसिक्योर्ड नोट्स जारी करके जुटायेगा। बैंक की ओर से यह नोट्स एक या एक से अधिक किस्तों में जारी किये जायेंगे।
बता दें कि इसी साल जनवरी में एसबीआई ने विदेशी बाजार से बॉन्ड के जरिये 1.25 अरब डॉलर जुटाये थे, जिन्हें बैंक ने दो किस्तों में जारी किया था। इनमें 85 करोड़ डॉलर के नोट्स पर 4.375% और बाकी 40 करोड़ डॉलर के नोट्स पर 4% की कूपन दर है।
दूसरी ओर बीएसई में एसबीआई का शेयर 310.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 311.50 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 0.10 रुपये या 0.03% की गिरावट के साथ 310.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,77,198.43 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख