शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) के मुनाफे में 87% वृद्धि

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) के मुनाफे में 87% की जोरदार बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 314 करोड़ रुपये के मुकाबले 588 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान महिंद्रा फाइनेंशियल की कुल आमदनी 1,808 करोड़ रुपये से 37% की बढ़ोतरी के साथ 2,480 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आमदनी 28.6% की बढ़ोतरी के साथ 1,311 करोड़ रुपये रही।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने महिंद्रा फाइनेंशियल के वित्तीय नतीजों पर टिप्पणी में कहा है कि तिमाही के दौरान प्रोविजन में परिवर्तन से कंपनी ने जोरदार मुनाफ कमाया है। साथ ही कंपनी की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
महिंद्रा फाइनेंशियल की सहायक कंपनियों ने भी तिमाही के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया। महिंद्रा हाउसिंग फाइनेंस की आमदनी 72% अधिक 250 करोड़ रुपये और महिंद्रा इंश्योरेंस की आमदनी 12.9% अधिक 100 करोड़ रुपये रही।
दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 433.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 442.40 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 419.85 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब सवा 11 बजे यह 10.40 रुपये या 2.40% की कमजोरी के साथ 419.80 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,116.01 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख