शेयर मंथन में खोजें

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के राइट्स इश्यू को मिले 1.07 गुना आवेदन

खबरों के अनुसार दूरसंचार सेवा कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के 25,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को 1.07 गुना आवेदन मिले हैं।

कंपनी का राइट्स इश्यू 10 अप्रैल को खुल कर बुधवार 24 अप्रैल को बंद हुआ।
वोडाफोन आइडिया ने इश्यू में 2,000 करोड़ शेयरों के लिए 12.50 रुपये के भाव रखा था। इश्यू में वोडाफोन आइडिया के प्रमोटर शेयरधारकों में से वोडाफोन ग्रुप (Vodafone Group) ने 11,000 करोड़ रुपये और आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) ने 7,250 करोड़ रुपये तक की भागीदारी की पुष्टि की थी।
हालाँकि कुछ खबरों में इश्यू को 100% से कम आवेदन मिलने की बात कही गयी थी। मगर वोडाफोन आइडिया ने इन खबरों का खंडन करते हुए इश्यू में 100% से अधिक आवेदन मिलने की पुष्टि की है।
बता दें कि भविष्य में वोडाफोन आइडिया के इंडस टावर्स में हिस्सेदारी बेच कर 5,000 करड़ रुपये जुटाने की भी खबर है।
उधर बीएसई में वोडाफोन आइडिया का शेयर 17.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले कमजोरी के साथ 16.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में हरे निशान में नहीं आ सका है। करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरों में 0.65 रुपये या 3.78% की कमजोरी के साथ 16.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 47,557.07 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का सर्वाधिक भाव 43.94 रुपये और निचला स्तर 14.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख