शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम स्तर

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर ने आज अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ।

बीएसई में 1,390.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,392.90 रुपये पर खुल कर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर कारोबार के दौरान 1,410.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसका आज तक का सर्वाधिक भाव भी है।
अंत में रिलायंस का शेयर 15.45 रुपये या 1.11% की कमजोरी के साथ 1,374.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,71,292.95 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर निचला स्तर 907.10 रुपये रहा है।
हाल ही में कंपनी ने जनवरी-मार्च के वित्तीय नतीजे घोषित किये थे। वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में 9.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी। रिलायंस के नतीजों को टेलीकॉम और खुदरा कारोबार के शानदार प्रदर्शन से सहारा मिला। कंपनी का मुनाफा 9,438 करोड़ रुपये के मुकाबले रिकॉर्ड 10,362 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,29,120 करोड़ रुपये से 19.40% अधिक 1,54,110 करोड़ रुपये रही।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अन्य कारोबारों में कंपनी की संगठित खुदरा आमदनी 51.60% की बढ़त के साथ 36,663 करोड़ रुपये रही। जबकि इस क्षेत्र का एबिट 81% की बढ़ोतरी के साथ 1,721 करोड़ रुपये रहा। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख