शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की आमदनी और मुनाफे में गिरावट

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के शुद्ध लाभ में 24.51% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी ने पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 967.40 करोड़ रुपये के मुकाबले 730.32 करोड़ रुपये रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। वहीं हीरो मोटोकॉर्प की शुद्ध आमदनी 8,564.04 करोड़ रुपये से 7.92% गिर कर 7,884.96 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने हीरो मोटोकॉर्प के वित्तीय नतीजों को नरम बताया है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार कंपनी की आमदनी अनुमान से बेहतर रही, मगर ऑपरेटिंग मार्जिन के मामले में निराश किया।
हीरो मोटोकॉर्प का एबिटा मार्जिन 16% से घट कर 13.6% और एबिटा 22% घट कर 1,069 करोड़ रुपये रहा। प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी की बिक्री पर नजर डालें तो इस दौरान साल दर साल आधार पर इसकी कुल दोपहिया वाहन बिक्री 11.5% घट कर करीब 17.8 लाख इकाई रह गयी। इनमें स्कूटर बिक्री 32.6% घट कर 1.6 लाख इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 8.1% की गिरावट के साथ 16.2 लाख इकाई रही।
उधर शुक्रवार को बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 13.30 रुपये या 0.51% की गिरावट के साथ 2,604.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 52,011.88 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,819.00 रुपये और निचला स्तर 2,517.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख