शेयर मंथन में खोजें

विस्तारा (Vistara) अपने बेड़े में शामिल कर सकती है जेट एयरवेज (Jet Airways) के 6 बोइंग 737

खबरों के अनुसार घरेलू विमानन कंपनी विस्तारा (Vistara) अपने बेड़े में जेट एयरवेज (Jet Airways) के 6 बोइंग 737 विमानों को शामिल कर सकती है।

विस्तारा की तरफ से यह निर्णय जेट एयरवेज की खाली जगह को भरने के लिए लिया गया है।
खबर के मुताबिक बोइंग विमान विस्तारा के लिए नये होंगे, क्योंकि अभी तक कंपनी ने एयरबस को प्राथमिकता दी है। इस समय विस्तारा के बेड़ में 22 एयरबस 320 विनान है। यदि विस्तारा बोइंग 737 को अपने बेड़े में शामिल करती है, तो यह एयर इंडिया (Air India) के बाद दूसरी विमानन कंपनी होगी, जिसके बेड़े में बोइंग और एयरबस दोनों कंपनियों के विमान शामिल हों।
विस्तारा इस हफ्ते केबिन क्रू के लिए भर्ती कार्यक्रम भी आयोजित करने जा रही है, जिसमें जेट एयरवेज के कर्मचारी आवेदन करेंगे जिन्हें मार्च के बाद से अपना वेतन नहीं मिला है।
09 जनवरी 2015 को कारोबार शुरू करने वाली गुरुग्राम में स्थित विस्तारा, टाटा संस (Tata Sons) और सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) का संयुक्त उद्यम है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख