शेयर मंथन में खोजें

इंडिगो (Indigo) बढ़ायेगी कर्मचारियों का वेतन

प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) अपने कर्मचारियों के वेतन में इजाफा करने जा रही है।

इंडिगो ने करीब तीन साल बाद पायलटों, कैबिन क्रू और अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया है। पिछले महीने इंडिगो के कर्मचारियों ने हाल ही में बंद हुई जेट एयरवेज के पायलटों को अतिरिक्त सुविधाओं के साथ नौकरी दिये जाने का विरोध किया था। इंडिगो के कर्मचारियों की दलील थी कि उनके वेतन में तीन सालों से कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है, जबकि नयी भर्तियों के समय नये स्टाफ को बेहतर सुविधाएँ दी जा रही हैं।
खबर के अनुसार 'पायलट और क्रू के सदस्यों को अलग-अलग ‘वेतन पत्र’ भेजकर वेतन में वृद्धि की जानकारी दी जायेगी। वहीं अन्य कर्मचारियों का वेतन उनके प्रदर्शन और बाजार मानकों के अनुसार बढ़ाया जायेगा।
उधर शुक्रवार को बीएसई में इंडिगो का शेयर सपाट 1,482.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 56,972.94 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,650.00 रुपये और निचला स्तर 697.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख