शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने पेश की म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्प

अपनी ओटीटी म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप विंक म्यूजिक (Wynk Music) की भारी सफलता के बाद प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने नयी म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्प विंक ट्यूब (Wynk Tube) पेश की है।

अगले 20 करोड़ स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एयरटेल ने अपने तेजी से बढ़ते कंटेंट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।
करोड़ों स्मार्टफोन उपयोगकर्ता के लिए डिजिटल मनोरंजन अनुभव को आसान बनाने के लक्ष्य के साथ घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह ऐप्प एयरटेल की इन-हाउस टीम ने बनायी है।
विंक ट्यूब, जो विंक म्यूजिक का विस्तार है, पर उपभोक्ताओं को एक ही इंटरफेस में लोकप्रिय गानों के ऑडियो और वीडियो स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी। उपभोक्ता केवल एच टच पर अपने पसंदीदा गानों के ऑडियो और वीडियो मोड के बीच तुरंत स्विच कर सकेंगे। वर्तमान में यह ऐप्प एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है।
अंग्रेजी और हिंदी के अलावा विंक ट्यूब कन्नड़, मराठी, तेलुगु, तमिल, भोजपुरी सहित 12 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं उपलब्ध होगी।
बीएसई में एयरटेल का शेयर 324.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 324.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 314.25 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब ढाई बजे कंपनी के शेयरों में 6.25 रुपये या 1.93% की गिरावट के साथ 318.35 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर एयरटेल की बाजार पूँजी 1,63,422.07 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 383.95 रुपये और निचला स्तर 254.29 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख