शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के मुनाफे में 35% की वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के मुनाफे में 35% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

2018 की समान तिमाही में 514 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 695 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान अबुजा सीमेंट्स की शुद्ध आमदनी भी 6,314 करोड़ रुपये से 6% की बढ़ोतरी के साथ 6,694 करोड़ रुपये हो गयी।
आमदनी और मुनाफे में वृद्धि के बावजूद प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कंपनी के नतीजों को मात्रा (सीमेंट बिक्री) को छोड़ कर हर मामले में निराशाजनक बताया है। कंपनी का एबिटा 0.5% की गिरावट के साथ 997 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 100 आधार अंक घट कर 14.9% रह गया। साथ ही अंबुजा सीमेंट्स का प्रति टन एबिटा भी 29.4% की गिरावट के साथ 576 रुपये प्रति टन रह गया।
इसके अलावा अंबुजा सीमेंट्स की कुल सीमेंट बिक्री 2.4% वृद्धि के साथ 63.7 लाख टन रही।
बता दें कि अंबुजा सीमेंट्स ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किये थे, जबकि कल बाजार बंद रहा। इससे बेहतर नतीजों का आज कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। बीएसई में अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 220.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 220.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 225.80 रुपये तक ऊपर चढ़ा है।
करीब साढ़े 10 बजे अंबुजा सीमेंट्स के शेयरों में 4.00 रुपये या 1.81% की तेजी के साथ 224.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 44,617.45 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 251.70 रुपये और निचला स्तर 188.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख