शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में गिरावट के बावजूद अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) के शेयर में उछाल

दवा कंपनी अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) के शेयर में 6.5% की मजबूती देखने को मिल रही है।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अजंता फार्मा के मुनाफे में 5.92% की गिरावट दर्ज की गयी। कंपनी का मुनाफा 94.49 करोड़ रुपये से घट कर 88.89 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 530.3 करोड़ रुपये की तुलना में 2.9% की गिरावट के साथ 515.2 करोड़ रुपये रह गयी।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार सभी मामलों में अंजता फार्मा के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। ब्रोकिंग फर्म ने अजंता फार्मा के लिए 463.4 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी के साथ 68.2 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
साल दर साल आधार पर ही अजंता फार्मा का एबिटा 8.9% की गिरावट के साथ 127.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 164 आधार अंकों की गिरावट के साथ 24.7% रह गया।
साल दर साल आधार पर ही कंपनी का भारतीय कारोबार 7.4% की बढ़त के साथ 159 करोड़ रुपये, अमेरिकी कारोबार 81% की वृद्धि के साथ 76 करोड़ रुपये रहा, मगर अफ्रीकी आमदनी 29.7% की गिरावट के साथ 121 करोड़ रुपये रह गयी।
इस बीच बीएसई में अजंता फार्मा का शेयर 989.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 970.00 रुपये पर खुला। मगर शुरुआती सत्र से ही कंपनी के शेयरों में खरीदारी हुई है, जिससे यह 1,057 रुपये तक ऊपर गया। करीब 11 बजे अजंता फार्मा के शेयरों में 64.45 रुपये या 6.51% की बढ़त के साथ 1,053.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,273.66 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,366.00 रुपये और निचला स्तर 897.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख