शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की अप्रैल बिक्री में 17.24% की गिरावट

साल दर साल आधार पर प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की अप्रैल बिक्री में 26% की गिरावट दर्ज की गयी।

हीरो मोटोकॉर्प ने अप्रैल 2018 में 6,94,022 इकाइयों की तुलना में 2019 के समान महीने में 5,74,366 इकाइयाँ बेचीं। हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार प्रणाली में इन्वेंट्री स्तर को नीचे लाने के लिए सचेत प्रयास के कारण मार्च महीने में बिक्री कम रही।
वहीं हीरो मोटोकॉर्प ने मुश्किल बाजार हालातों के बावजूद वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 78 लाख से अधिक वाहनों की बिकवाली का ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी ने 78,20,745 वाहन बेचे। वहीं पिछले वित्त वर्ष सितंबर में 7,69,138 वाहन बेच कर यह पहली दोपहिया वाहन कंपनी बनी, जिसने एक महीने में 7.50 लाख से अधिक वाहन बेचे।
दूसरी तरफ बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2,551.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 2,565.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 2,587.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 2,541.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। अंत में यह 17.20 रुपये या 0.67% की बढ़ोतरी के साथ 2,568.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 51,305.84 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,819.00 रुपये और निचला स्तर 2,478.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख