शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने खरीदी आर के स्टूडियोज (R K Studios) की जमीन

देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) मुम्बई के चेंबूर में प्रतिष्ठित आर के स्टूडियोज (R K Studios) की जमीन खरीदी है।

मुम्बई में ही स्थित गोदरेज प्रॉपर्टीज इस जमीन पर मिश्रित-उपयोग परियोजना आवासीय लक्जरी फ्लैट और खुदरा क्षेत्र तैयार करेगी। 2.2 एकड़ में फैली इस जमीन पर 33,000 वर्ग मीटर जमीन बिक्री योग्य होगी, जिसमें आधुनिक आवासीय अपार्टमेंट होंगे। गोरदरेज प्रॉपर्टीज ने इस सौदे के मूल्य की घोषणा नहीं की है।
बता दें कि आर के स्टूडियोज का संबंध फिल्म उद्योग के सबसे बड़े और मशहूर कपूर परिवार से है, जिसकी स्थापना राज कपूर (Raj Kapoor) ने की थी। आर के स्टूडियोज की बिक्री पर राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रंधीर कपूर ने कहा कि चेंबूर में इस संपत्ति का कई दशकों से मेरे परिवार के लिए काफी महत्व रहा है। कपूर के अनुसार इस जगह के लिए एक नया अध्याय लिखने के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ करार किया गया है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 0.35 रुपये या 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 821.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,829.77 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 988.00 रुपये तक ऊपर गया है, जबकि 462.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख