शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हिंदुस्तान यूनिलीवर, यस बैंक, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और फेडरल बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, यस बैंक, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और फेडरल बैंक शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, मैरिको, वॉकहार्ट, चेन्नई पेट्रोलियम, गुजरात गैस, नवीन फ्लोरीन, महिंद्रा सीआई ऑटोमोटिव, हिंदुस्तान कम्पोजिट्स, जीटीएल, गोदरेज एग्रोवेट, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग, फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस, फोर्टिस मलार अस्पताल
हिंदुस्तान यूनिलीवर - कंपनी का शुद्ध तिमाही लाभ 13.8% की बढ़ोतरी के साथ 1,538 करोड़ रुपये रहा।
एलऐंडटी टेक - मुनाफा 3.2% की बढ़ोतरी के साथ 191.5 करोड़ रुपये रहा।
एलआईसी हाउसिंग - तिमाही मुनाफा 594.3 करोड़ रुपये से 16.7% की वृद्धि के साथ 693.6 करोड़ रुपये रही।
बिड़ला कॉर्प - तिमाही मुनाफा 2.2% की गिरावट के साथ 128.2 करोड़ रुपये रह गया।
फेडरल बैंक - मुनाफा 145 करोड़ रुपये के मुकाबले 381.5 करोड़ रुपये रहा।
एनआईआईटी टेक - तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 5.2% की बढ़ोतरी के साथ 105.5 करोड़ रुपये रहा।
वोडाफोन आइडिया - आईबीएम के साथ हाथ मिलाया।
पीएनसी इन्फ्रा - कंपनी ने क्यूब हाईवे और इंफ्रास्ट्रक्चर पीटीई को गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेसवे में पूरी हिस्सेदारी (15.12%) बेचेगी।
यस बैंक - आरबीआई ने बैंक पर 11.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
टोरेंट फार्मा - कंपनी ने 200 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी किये। (शेयर मंथन, 06 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख