शेयर मंथन में खोजें

एक महीने का निचला स्तर छू कर बंद हुआ आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर

आज आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर कारोबार के दौरान एक महीने के निचले स्तर तक गिरा।

दरअसल बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक ने कल वित्तीय नतीजे घोषित किये थे, जिनमें इसके मुनाफे में गिरावट देखी गयी। मुनाफे में गिरावट का बैंक के शेयर भाव पर नकारात्मक असर पड़ा।
वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के मुनाफे में 5% की गिरावट आयी। 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक ने 969.06 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि 2018 की समान अवधि में इसे 1,020 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। मगर इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 26.5% की बढ़ोतरी के साथ 7,620 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 401.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह हल्की कमजोरी के साथ 400.90 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 384.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा, जो इसके पिछले एक महीने का सबसे न्यूनतम भाव है।
अंत में यह 15.15 रुपये या 3.77% की गिरावट के साथ 386.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,49,029.18 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 410.65 रुपये और निचला स्तर 256.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख