शेयर मंथन में खोजें

बीएसई (BSE) : शेयर वापस खरीदने के प्रस्ताव को निदेशक मंडल की मंजूरी

प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) के निदेशक मंडल ने शेयरों की वापस खरीदारी के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है।

बीएसई निविदा प्रस्ताव मार्ग के जरिये 2 रुपये प्रति वाले 67.64 लाख शेयरों (कुल चुकता पूँजी के 13.06%) को 680 रुपये प्रति के भाव पर कुल 460 करोड़ रुपये में खरीदेगा।
इस बीच बीएसई ने 25 रुपये प्रति शेयर के लाभांश के साथ ही वित्तीय नतीजे भी घोषित किये हैं। तिमाही दर तिमाही आधार पर बीएसई का मुनाफा 50.07 करोड़ रुपये के मुकाबले 14% की बढ़ोतरी के साथ 51.86 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 104.68 करोड़ रुपये से 11% अधिक 115.69 करोड़ रुपये रही।
उधर एनएसई में 637.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बीएसई का शेयर गिरावट के साथ 620.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 611.20 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
2 बजे के करीब बीएसई के शेयरों में 19.95 रुपये या 3.13% की कमजोरी के साथ 617.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 881.00 रुपये और निचला स्तर 534.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख