शेयर मंथन में खोजें

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) का घाटा बढ़ा, शेयर कमजोर

2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) 198.8 करोड़ रुपये के घाटे में रही।

इसके मुकाबले 2018 की समान तिमाही में कंपनी को 120.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। मगर इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी में बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जो कि 4,040.1 करोड़ रुपये से 5.9% बढ़ कर 4,243.5 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि टाटा कम्युनिकेशंस का अंतर्निहित प्रदर्शन कमजोर बना रहा, मगर वॉयस में अनुमान से बेहतर प्रदर्शन से जनवरी-मार्च के तिमाही नतीजे अंदाजे से बेहतर रहे।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस की डेटा आमदनी 14.2% अधिक 3,342.7 करोड़ रुपये और वॉयस कॉलिंग आमदनी 19.1% की बढ़ोतरी के साथ 900.8 करोड़ रुपये रही। तिमाही में कंपनी का एबिटा 685.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 16.1% रहा।
उधर बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 558.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 538.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 5.65 रुपये या 1.01% की कमजोरी के साथ 553.15 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,764.78 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 648.95 रुपये और निचला स्तर 435.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख