शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में 27% की गिरावट के कारण टूटा वोल्टास (Voltas) का शेयर

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में टाटा समूह (Tata Group) की वोल्टास (Voltas) के मुनाफे में 27% की गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी का मुनाफा 194.19 करोड़ रुपये के मुकाबले 141.74 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान प्रमुख एयर कंडीशनर निर्माता की आमदनी 0.7% की बढ़ोतरी के साथ 2,063 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 1.34% अधिक 2,120.22 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने वोल्टास के नतीजों को एकात्मक शीतलन उत्पाद (यूसीपी) खंड की अपेक्षाकृत कम आमदनी के कारण अनुमान से कमजोर बताया है।
वोल्टास के कुल व्यय 1,805.63 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.16% की बढ़ोतरी के साथ 1,935.09 करोड़ रुपये के हो गये। वहीं सुविधा और वाणिज्यिक उपयोग के लिए यूसीपी आमदनी 1,064.29 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.28% की गिरावट के साथ 997.57 करोड़ रुपये, विद्युत परियोजना और सेवा आमदनी 873.54 करोड़ रुपये से 11.72% बढ़ कर 976 करोड़ रुपये तथा इंजीनियरिंग उत्पाद और सेवा आमदनी 83.44 करोड़ रुपये से 5.95% घट कर 78.47 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में वोल्टास का शेयर 573.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 539.80 रुपये पर खुल कर 537.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा, जो इसके पिछले एक महीने का निचला स्तर है। पौने 10 बजे वोल्टास का शेयर 22.40 रुपये या 3.91% की कमजोरी के साथ 550.80 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 641.55 रुपये और निचला स्तर 471.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख