शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के शेयर आज 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा।

दरअसल खबरों के अनुसार ब्रोकिंग फर्म सीएलएसए (CLSA) ने कैडिला हेल्खरेयर की रेटिंग घटा कर 'खरीदारी' से 'बिकवाली' कर दी है। सीएलएसए ने कैडिला हेल्थकेयर का लक्ष्य भी 430 रुपये से घटा कर 250 करोड़ रुपये कर दिया है।
बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 2,852.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 280.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 274.40
रुपये के निचले स्तर तक गिरा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी सबसे न्यूनतम भाव है।
12 बजे के करीब कंपनी का शेयर 10.80 रुपये या 3.73% की कमजोरी के साथ 278.90 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 28,552.18 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 432.40 रुपये और निचला स्तर 274.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख