शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) के मुनाफे में 9.25% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में खाद्य और पेय उत्पाद कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) के मुनाफे में 9.25% की बढ़ोतरी हुई है।

साथ ही कंपनी की शुद्ध आमदनी में भी 8.91% की बढ़त दर्ज की गयी। नेस्ले ने 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में 424.03 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 463.28 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि इसकी शुद्ध आमदनी 2,757.24 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3,033.3 करोड़ रुपये थी।
नेस्ले इंडिया के संदर्भ में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी की आमदनी अनुमान के करीब रही, जबकि मुनाफा अंदाजे से अधिक रहा। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के लिए 3,113.9 करोड़ रुपये की आमदनी और 399.3 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
वहीं कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ 5.9% की बढ़त के साथ 694 करोड़ रुपये और मार्जिन 71 आधार अंक घट कर 24.6% रह गया। नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री 10.2% की बढ़त के साथ 2,821.55 करोड़ रुपये रही। नेस्ले की घरेलू बिक्री को मैगी, किटकैट और नेस्ले मंच से सहारा मिला।
दूसरी ओर बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर 10,214.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 10,386.15 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 205.30 रुपये या 2.01% की मजबूती के साथ 10,420.00 रुपये के भाव पर है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 11,777.00 रुपये और निचला स्तर 9,080.10 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 15 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख