शेयर मंथन में खोजें

अनुमान से बेहतर रहे इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) के नतीजे : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

साल दर साल आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) के मुनाफे में 37.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि में 68.9 करोड़ रुपये से बढ़ कर 94.9 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 509.7 करोड़ रुपये से 20.2% अधिक 612.6 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही इंजीनियर्स इंडिया का एबिटा 62.3% की बढ़ोतरी के साथ 93.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन करीब 390 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 15.2% रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इंजीनियर्स के नतीजों को मजबूत और अपने अनुमान से बेहतर बताया है। कंपनी की कंसल्टेंसी आमदनी में 4.4% और टर्नकी आमदनी में 51% का इजाफा हुआ।
वहीं शुक्रवार को बीएसई में इंजीनियर्स इंडिया का शेयर 1.25 रुपये या 1.17% की बढ़ोतरी के साथ 108.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,837.28 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 148.90 रुपये और निचला स्तर 100.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख