शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के मुनाफे में 70% की जोरदार बढ़ोतरी

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के मुनाफे में 70% की बढ़ोतरी हुई है।

2018 की समान तिमाही में 1,748 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2,970 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। हालाँकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम की शुद्ध आमदनी में इजाफा हुआ, जो कि 66,351 करोड़ रुपये से 9.77% की बढ़ोतरी के साथ 72,840 करोड़ रुपये हो गयी।
गौरतलब है कि तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का सिंगापुर सकल रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) 25% की गिरावट के साथ 3.2 डॉलर प्रति बैरल रहा। बता दें कि सकल रिफाइनिंग मार्जिन प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर होने वाली आय को दर्शाता है।
वित्त वर्ष 2017-18 में 7.40 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले 2018-19 में कंपनी का औसत सकल रिफाइनिंग मार्जिन 5.01 डॉलर प्रति बैरल रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 293.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 301.90 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 10.30 रुपये या 3.51% की कमजोरी के साथ 283.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 43,192.75 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 325.00 रुपये और निचला स्तर 163.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख