शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के मुनाफे में 5.9% गिरावट दर्ज, आमदनी भी घटी

तिमाह दर तिमाही आधार पर आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के मुनाफे में 5.9% की गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी ने 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,202.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में 1,132.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 8,054.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.6% गिरावट के साथ 8,892.3 करोड़ रुपये रह गयी। साल दर साल आधार पर देखें तो कंपनी के मुनाफे में 7.36% की गिरावट आयी है।
साथ ही टेक महिंद्रा का एबिटा तिमाही आधार पर ही 4.9% गिरावट के साथ 1,368.30 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 70 आधार गिर कर 15.4% रह गया।
डॉलर में देखें तो कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 13.7% की गिरावट के साथ 16.23 करोड़ डॉलर और आमदनी 1.9% अधिक 126.75 करोड़ डॉलर रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टेक महिंद्रा के नतीजों को कारोबारी मोर्चे पर कमजोर बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने टेक महिंद्रा की 9,024.6 करोड़ रुपये की आमदनी और 1,124.9 करोड़ रुपये के मुनाफा का अनुमान लगाया था।
उधर बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 779.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 784.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 769.45 रुपये गिरने के बाद कंपनी का शेयर अंत में 5.55 रुपये या 0.71% की कमजोरी के साथ 773.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 74,531.85 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 846.00 रुपये और निचला स्तर 612.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख