शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) को 2,713.34 करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा

2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में जिंदल स्टील (Jindal Steel) को 2,713.34 करोड़ रुपये का जोरदार घाटा हुआ है।

वहीं जिंदल स्टील को 2018 की समान अवधि में भी 424.69 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। साल दर साल आधार पर ही जिंदल स्टील की तिमाही आमदनी 8,598.77 करोड़ रुपये से 18.14% की बढ़ोतरी के साथ 10,158.95 करोड़ रुपये रही। कंपनी के कुल व्यय भी 8,493.57 करोड़ रुपये से बढ़ कर 11,850.61 करोड़ रुपये के रहे।
इस दौरान जिंदल स्टील का एबिटा 2,137.02 करोड़ रुपये से 13.68% की गिरावट के साथ 1,844.72 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन करीब 700 आधार अंक घट कर 18% रह गया।
इसके अलावा साल दर साल आधार पर ही जिंदल स्टील की कच्चे माल की लागत 2,992.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,680.2 करोड़ रुपये और मूल्यह्रास और परिशोधन खर्च 147% की बढ़ोतरी के साथ 2,373.3 करोड़ रुपये के रहे। कंपनी का तिमाही उत्पादन 14% बढ़ कर 19.5 लाख टन रहा।
जोरदार के घाटे के कारण आज कंपनी का शेयर दबाव में है। बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर 163.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 154.90 रुपये पर खुला। करीब 11.35 बजे कंपनी के शेयरों में 16.25 रुपये या 9.96% की कमजोरी के साथ 146.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर जिंदल स्टील की बाजार पूँजी 14,219.13 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 250.60 रुपये और निचला स्तर 123.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख