शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) को नीलामी में मिले 02 तांबा ब्लॉक

खनन कंपनी वेदांत (Vedanta) को नीलामी में 02 तांबा ब्लॉक हासिल हुए हैं।

वेदांत को महाराष्ट्र में तांबे के दो ब्लॉक के लिए प्रमुख बोलीदाता घोषित किया गया है। थानेवसना (768.82 हेक्टर) और दुबारपेठ (816.29 हेक्टर) नामक ये ब्लॉक महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने इन दो ब्लॉकों के लिए ई-नीलामी के जरिये 01 फरवरी 2019 को निविदाएँ मांगी थी। वेदांत के अनुसार इन ब्लॉकों में खास खोज की जरूरत पड़ेगी और समय के साथ यह प्रक्रिया शुरू होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में वेदांत का शेयर 165.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सपाट 165.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 167.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.25 रुपये या 0.76% की बढ़ोतरी के साथ 166.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर वेदांत की बाजार पूँजी 61,928.50 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 270.65 रुपये और निचला स्तर 145.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख