शेयर मंथन में खोजें

आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी से अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शेयर में मजबूती

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के मुनाफे में 10.76% की बढ़त आयी।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 30.7% बढ़ी। कारोबारी वर्ष 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही में 528.5 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 585.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं अरबिंदो फार्मा की शुद्ध आमदनी 4,049.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5,292.2 करोड़ रुपये रही।
अरबिंदो फार्मा के नतीजों को प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अनुमान के करीब बताया है।
ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट ने बताया है कि जनवरी-मार्च तिमाही में अरबिंदो फार्मा की अमेरिकी आमदनी 42.7% अधिक 2,481.1 करोड़ रुपये, एबिटा 34.1% की बढ़ोतरी के साथ 1,057 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 51 आधार अंक सुधर कर 20.0% रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर 676.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 685.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 697.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 14.60 रुपये या 2.16% की बढ़त के साथ 690.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर अरबिंदो फार्मा की बाजार पूँजी 40,469.19 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में अरबिंदो फार्मा के शेयर का शिखर 838.00 रुपये और निचला स्तर 527.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख