शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) ने कमाया 3,053.5 करोड़ रुपये का मुनाफा

2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में साल दर साल आधार पर विद्युत उपयोगिता कंपनी पावर ग्रिड (Power Grid) ने 52% की बढ़ोतरी के साथ 3,053.56 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले 2018 की समान तिमाही में पावर ग्रिड 2,010.31 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस अवधि में कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 7,814.36 करोड़ रुपये से 17.96% की बढ़ोतरी के साथ 9,218.08 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने पावर ग्रिड के नतीजों को मिला-जुला बताया है, जिनमें आमदनी और एबिटा अंदाजे के करीब रहे। कंपनी का तिमाही एबिटा 19.40% की बढ़ोतरी के साथ 7,793 करोड़ रुपये रहा।
इसके अलावा पावर ग्रिड की वितरण आमदनी में 16% और दूरसंचार आमदनी में 12% की वृद्धि दर्ज की गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर 190.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह बढ़त के साथ 194.70 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 9 बजे यह 0.45 रुपये या 0.24% की बढ़ोतरी के साथ 190.75 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 99,714.10 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 30 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख