शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) ने बनायी 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने 5,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने की योजना बनायी है।

बुधवार को बैंक के केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें चालू वित्त वर्ष में डॉलर/रुपये में घरेलू/विदेशी निवेशकों को टीयर-2 बॉन्ड जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे गयी है।
इससे पहले खबर आयी थी कि एसबीआई 15,000-18,000 करोड़ रुपये का क्यूआईपी (QIP) इश्यू ला सकता है, जो देश में अब तक का सबसे बड़ा क्यूआईपी इश्यू शुरू होगा।
इस बीच बीएसई में एसबीआई का शेयर 348.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह हल्की मजबूती के साथ 350.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 352.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 12 बजे एसबीआई के शेयरों में 2.85 रुपये या 0.82% की मजबूती के साथ 351.40 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,13,655.47 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 364.00 रुपये और निचला स्तर 247.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख