शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) के मुनाफे में 362.5% की शानदार बढ़ोतरी

सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया (Coal India) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 362.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 1स302.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 6,024.2 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कोल इंडिया की शुद्ध आमदनी भी 26,547 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.5% बढ़ कर 28,546.3 करोड़ रुपये रही।
जनवरी-मार्च में कोल इंडिया का उत्पादन साल दर साल आधार पर 6% बढ़त के साथ 19.4 करोड़ टन और कुल व्यापार 2.4% अधिक 16.34 करोड़ टन रहा। भिन्न श्रेणियों में देखें तो कोल इंडिया बिक्री एफएसए (ईंधन आपूर्ति करार) 12.7% बढ़ कर 14.24 करोड़ टन रही और मगर ई-ऑक्शन 42.9% की गिरावट के साथ 1.67 करोड़ टन रह गया।
इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर कोल इंडिया का एबिटा 21% बढ़ कर 8,212.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 170 आधार अंकों के इजाफे के साथ 28.8% हो गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कोल इंडिया के वित्तीय नतीजों को स्वस्थ बताया है, जिनमें कंपनी का मुनाफा, आमदनी और एबिटा इसके अनुमान से अधिक रही। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के 4,417.2 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
शानदार नतीजों का कोल इंडिया के शेयर पर अच्छा असर दिख रहा है। बीएसई में कोल इडिया का शेयर 252.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 260.00 रुपये पर खुल कर मजबूत स्थिति में बना हुआ है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 5.55 रुपये या 2.19% की बढ़त के साथ 258.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख