शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बेचीं बलेनो (Baleno) की 6 लाख से ज्यादा इकाइयाँ

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी हैचबैक बलेनो (Baleno) की 6 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री कर ली है।

अक्टूबर 2015 में लॉन्च के बाद से कंपनी ने रिकॉर्ड 44 महीनों में बलेनो की 6 लाख से ज्यादा बेची हैं।
ए2+ सेगमेंट में 27% बाजार हिस्सेदारी वाली बलेनो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। बोल्ड डिजाइन के साथ बलेनो उन्नत प्रौद्योगिकी और प्रीमियम इंटीरियर से लैस है। यह देश की पहली बीएसVI प्रीमियम हैचबैक भी है।
कमजोर शुरुआत के बाद सकारात्मक खबर से मारुति के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 6,863.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 6,748.00 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर 6,981.00 रुपये तक चढ़ा है।
करीब पौने 2 बजे मारुति सुजुकी के शेयरों में 110.40 रुपये या 1.61% की मजबूती के साथ 6,974.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,10,672.14 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 9,922.85 रुपये और निचला स्तर 6,324.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख