शेयर मंथन में खोजें

फिच (Fitch) ने घटायी आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की रेटिंग, शेयर कमजोर

प्रमुख वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की रेटिंग घटायी है।

वित्तीय हालत कमजोर होने के कारण फिच ने बैंक की रेटिंग एक पायदान कम कर दी है।
फिच ने बैंक की लॉन्ग-टर्म इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग (आईडीआर) बीबीबी- से घटा कर बीबी+ और वाएबिलिटी रेटिंग्स भी बीबीबी- से घटा कर बीबी+ कर दी है। वहीं फिच ने बैंक की सपोर्ट रेटिंग को '3' और सपोर्ट रेटिंग फ्लोर को 'बीबी+' पर बरकरार रखा है।
बीबी रेटिंग अनुमानित ग्रेड को दर्शाती है, जबकि बीबीबी अच्छी क्रेडिट गुणवत्ता की ओर इंगित करती है।
उधर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 422.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 416.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका सबसे निचला स्तर रहा है।
करीब 1 बजे बैंक के शेयरों में 2.95 रुपये या 0.70% की कमजोरी के साथ 419.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,70,814.95 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 437.90 रुपये और निचला स्तर 256.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख