शेयर मंथन में खोजें

भीलवाड़ा एनर्जी में हिस्सेदारी बढ़ाने की खबर के बावजूद एचईजी (HEG) का शेयर कमजोर

ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड निर्माता एचईजी (HEG) के शेयर में 1% से अधिक की कमजोरी देखने को मिल रही है।

एचईजी ने अपनी साथी कंपनी भीलवाड़ा एनर्जी (Bhilwara Energy) में अपनी हिस्सेदारी 29.48% से बढ़ा कर 49% कर ली है। एचईजी की ऑडिट समिति और निदेशक मंडल ने विचार के बाद भीलवाड़ा एनर्जी में कंपनी की हिस्सेदारी 29.48% से 49% तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी थी।
दोनों कंपनियों के बीच हुए सौदे के तहत एचईजी ने भीलवाड़ा एनर्जी के 3.23 करोड़ शेयरों को 50.09 रुपये प्रति की दर से करीब 162.05 करोड़ रुपये में अधिग्रहित किया है।
उधर बीएसई में 1,700.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले एचईजी का शेयर बढ़ोतरी के साथ 1,710.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,672.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। पौने 11 बजे के करीब यह 19.80 रुपये या 1.16% की कमजोरी के साथ 1,681.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,717.13 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 4,950.00 रुपये और निचला स्तर 1,542.00 रहा है। (शेयर मंथन, 06 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख