शेयर मंथन में खोजें

गुजरात इंडस्ट्रीज पावर (Gujarat Industries Power) ने शुरू की नयी परियोजना

विद्युत ऊर्जा उत्पादन कंपनी गुजरात इंडस्ट्रीज पावर (Gujarat Industries Power) ने एक नयी परियोजना शुरू की है।

कंपनी ने गुजरात के पाटन जिले में 75 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आरंभ किया है।
बता दें कि गुजरात इंडस्ट्रीज राज्य की 500 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सितंबर 2017 में गुजरात उर्जा विकास निगम द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी में 75 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना के लिए सफल बोलीदाता रही थी।
इस खबर से गुजरात इंडस्ट्रीज के शेयर में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीएसई में गुजरात इंडस्ट्रीज पावर का शेयर एक दम सपाट 75.45 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 76 रुपये तक ऊपर चढ़ा है। करीब साढ़े 12 बजे गुजरात इंडस्ट्रीज के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.27% की मजबूती के साथ 75.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,144.22 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 97.00 रुपये और निचला स्तर 67.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख