शेयर मंथन में खोजें

2% से ज्यादा टूटा जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) का शेयर

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को बाजार में बढ़ोतरी के बावजूद जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) का शेयर 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने जेएसडब्ल्यू टेक्नो प्रोजेक्ट्स मैनेजमेंट से पियोमबिनो स्टील की पूरी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए सहमत जतायी है। जेएसडब्ल्यू स्टील जेएसडब्ल्यू टेक्नो प्रोजेक्ट्स मैनेजमेंट से पियोमबिनो स्टील के 10 रुपये प्रति वाले 10,000 शेयर खरीदेगी। वहीं पियोमबिनो स्टील जेएसडब्ल्यू टेक्नो प्रोजेक्ट्स मैनेजमेंट से मैक्लर (Makler) के 10 रुपये प्रति वाले 8,000 शेयरों का अधिग्रहण करेगी।
सौदा पूरे होने के साथ ही पियोमबिनो, जेएसडब्ल्यू स्टील की और मैक्लर, पियोमबिनो की सहायक कंपनी बन जायेगी।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 267.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 267.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 261.20 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में यह 6.20 रुपये या 2.32% की गिरावट के साथ 261.60 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 63,234.49 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 427.30 रुपये और निचला स्तर 256.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख