शेयर मंथन में खोजें

पाँच साल के निचले स्तर पर बंद हुआ यस बैंक (Yes Bank)

यस बैंक (Yes Bank) का शेयर 13% गिर कर 5 सालों के निचले स्तर पर बंद हुआ।

हाल ही में गैर-कार्यकारी निदेशक अजय कुमार के बाद एक और गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक मुकेश सभरवाल ने इस्तीफा दे दिया है। सभरवाल ने अपनी अकादमिक गतिविधियों को वक्त देने के लिए बैंकिंग जिम्मेदारी छोड़ी है।
वहीं बैंक के पूर्व सीईओ और सह-प्रमोटर राणा कपूर ने ट्विटर के जरिये जानकारी दी कि उनकी बैंक के बोर्ड दोबारा शामिल होने की कोई योजना नहीं है। साथ ही उन्होंने बैंक के मौजूदा बोर्ड पर भरोसा जताया है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 134.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 130.80 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 116.10 रुपये के 5 सालों के निचले स्तर तक गिरा।
अंत में यह 17.45 रुपये या 12.96% की कमजोरी के साथ 117.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 27,154.76 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 404.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख