शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने अमेरिका में खोला तकनीकी केंद्र, छुआ 52 हफ्तों का शिखर

देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक विप्रो (Wipro) ने अमेरिका के मिनीपोलिस में नया तकनीकी केंद्र खोला है।

विप्रो के इस नये केंद्र से स्थानीय लोगों के लिए 100 नयी नौकरियाँ पैदा करने की उम्मीद है। विप्रो ने विशेष रूप से हाल ही में विश्वविद्यालय से हुए स्नातकों और प्रौद्योगिकी से संबंधित कौशल को विकसित करने के इच्छुक विशेषज्ञों की प्रतिभा का लाभ उठाने की योजना बनायी है।
इससे पहले दिसंबर 2018 ने विप्रो ने अमेरिका के मिशिगन में नया तकनीकी केंद्र खोला था।
उधर बाजार में गिरावट के बीच विप्रो में आधा फीसदी से ज्यादा की मजबूती दिख रही है। बीएसई में विप्रो का शेयर 298.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 298.55 रुपये पर खुला। नकारात्मक शुरुआत के बाद विप्रो के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है, जिससे यह 301.55 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा।
करीब साढ़े 10 बजे विप्रो के शेयरों में 2.35 रुपये या 0.79% की बढ़ोतरी के साथ 301.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर विप्रो की बाजार पूँजी 1,81,785.03 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का निचला स्तर 190.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख