शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी द्वारा हिस्सेदारी घटाये जाने की खबर से टूटा गृह फाइनेंस का शेयर

खबरों के अनुसार एचडीएफसी (HDFC) गृह फाइनेंस (Gruh Finance) में हिस्सेदारी घटा सकती है।

एचडीएफची गृह फाइनेंस के बंधन बैंक के साथ विलय से पहले इसकी 4.2% हिस्सेदारी बेच सकती है।
दरअसल बंधन बैंक के साथ विलय के लिए आरबीआई की शर्तों को पूरा करने के लिए एचडीएफसी धीरे-धीरे गृह फाइनेंस में हिस्सेदारी घटा रही है। एचडीएफसी ने मार्च और मई महीनों में ग्रुह फाइनेंस के 4.47 करोड़ से अधिक शेयरों (6.10% चुकता पूँजी) की बिकवाली की।
मार्च में आरबीआई ने बंधन बैंक और एचडीएफसी की सहायक कंपनी गृह फाइनेंस के विलय को हरी झंडी दिखा दी थी।
बीएसई में गृह फाइनेंस का शेयर 308.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 293.00 रुपये पर खुला। नकारात्मक शुरुआत के बाद यह अभी तक के कारोबार में 285.30 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 17.10 रुपये या 5.54% की कमजोरी के साथ 291.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 21,379.65 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 352.90 रुपये और निचला स्तर 204.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख