शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने शिखा शर्मा और हयग्रीव खेतान को किया स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने शिखा शर्मा (Shikha Sharma) और हयग्रीव खेतान (Haigreve Khaitan) को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।

दोनों स्वतंत्र निदेशक 01 अगस्त 2019 से अगले पाँच सालों तक पद पर रहेंगे। टेक महिंद्रा इसके लिए 31 जुलाई 2019 को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।
48 हयग्रीव खेतान खेतान ऐंड कंपनी के साझेदार हैं। वे सीएट, आयनॉक्स लीजर, जेएसडब्ल्यू स्टील, टोरेंट फार्मा, गुजरात बोरोसिल के निदेशक मंडल शामिल हैं। वहीं 60 वर्षीय शिखा शर्मा आईसीआईसीआई बैंक के साथ काम कर चुकी हैं। इस समय वे टाटा ग्लोबल बेवरेजेज, अंबुजा सीमेंट और डॉ रेड्डीज के निदेशक समूह में शामिल हैं।
उधर बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 744.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 747.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 735.65 रुपये गिरने के बाद कंपनी का शेयर ढाई बजे 2.40 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 741.95 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 71,500.88 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 846.00 रुपये और निचला स्तर 612.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख