शेयर मंथन में खोजें

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने ऑफर-फॉर-सेल के जरिये जुटाये 402 करोड़ रुपये

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के जरिये 402 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी नियमों को पूरा करने के लिए कंपनी के प्रमोटरों ने ओएफएस में 9.35 करोड़ शेयरों की बिक्री।
सेबी के नियमों के मुताबिक सूचीबद्ध कंपनियों को कम से कम 25% सार्वजनिक शेयरधारिता जरूरी है, जबकि अदाणी ग्रीन में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 80.90% थी। इसलिए कंपनी ने इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए ओएफएस की पेशकश की। ओएफएस में शेयरों का भाव 43 रुपये रखा गया था।
ओएफएस के बाद अदाणी ग्रीन में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 74.92% रह गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में अदाणी ग्रीन का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 43.50 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद यह कारोबार के दौरान 44.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 42.55 रुपये तक फिसला।
अंत में यह 0.55 रुपये या 1.26% की गिरावट के साथ 42.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,717.44 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 77.60 रुपये और निचला स्तर 22.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख