शेयर मंथन में खोजें

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने चुकाया सिटी बैंक (Citi Bank) का पूरा कर्ज

अस्पताल श्रृंखला फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने सिटी बैंक (Citi Bank) का पूरा कर्ज लौटा दिया है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि बैंक से लिया गया पूरा ऋण लौटा दिया गया है।
गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में फोर्टिस हेल्थकेयर ने सिटी बैंक के साथ 1,100 करोड़ रुपये के लिए कर्ज समझौता किया था। कंपनी ने यह कर्ज अपनी संविदात्मक प्रतिबद्धता और रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया था।
बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 130.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 132.55 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 129.55 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब सवा 10 बजे कंपनी के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.19% की कमजोरी के साथ 130.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,829.56 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 153.70 रुपये और निचला स्तर 121.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख