शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक (Canara Bank) की 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक (Canara Bank) की 6,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने की योजना है।

बैंक यह पूँजी योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी) इश्यू के माध्यम से जुटायेगा। केनरा बैंक ने इस प्रक्रिया के लिए पाँच मर्चेंट बैंकरों को नियुक्त करने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।
31 मार्च 2019 को केनरा बैंक की इक्विटी पूँजी 753.24 करोड़ रुपये थी, जिसमें से सरकार के पास 70.62% और जनता के पास शेष 29.38% हिस्सेदारी थी।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 263.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में लगभग सपाट 263.20 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 261.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयरों में 0.95 रुपये या 0.36% की कमजोरी के साथ 262.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 19,765.14
करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 302.10 रुपये और निचला स्तर 205.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख